Sunday, August 23, 2026
28.1 C
Bhopal

दूसरों को प्रदूषण मुक्त सर्टिफिकेट बांटने वाली PUC वैन खुद छोड़ रही काला धुआं, वीडियो वायरल

भोपाल। शहर में वाहनों की फिटनेस और प्रदूषण जांचने वाली व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नर्मदापुरम रोड पर प्रदूषण जांच (PUC) का काम करने वाली एक ओमनी वैन खुद भारी मात्रा में काला धुआं छोड़ते हुए दौड़ती नजर आई। वैन के पीछे चल रहे वाहन चालकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

​सड़क पर धुआं उड़ाती इस वैन का वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो वाहन खुद प्रदूषण मानकों की धज्जियां उड़ा रहा है, उसे फिटनेस और PUC प्रमाण-पत्र किसने दिया? विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में 63 PUC वाहन पंजीकृत हैं, जिनका काम शहरभर में घूमकर वाहनों के प्रदूषण की जांच करना और सर्टिफिकेट जारी करना है।

​मामला सामने आने के बाद भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। संबंधित वाहन और संचालक की जांच कराई जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

Topics

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img