Sunday, August 23, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: खाने का लालच देकर सुलभ कॉम्प्लेक्स ले गया 52 वर्षीय आरोपी, गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके के ही 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने बच्ची को खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर सुलभ शौचालय में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की आवाज सुनकर पहुंचे भाई को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस के अनुसार, शनिवार को आरोपी बच्ची को बातों में उलझाकर घर के पास बने सुलभ शौचालय ले गया और ज्यादती की। रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही मौजूद बच्ची का भाई मौके पर पहुंचा। उसे देखते ही आरोपी भागने लगा। भाई ने घर पहुंचकर तुरंत परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर कमला नगर थाने पहुंचे।

​पुलिस ने शनिवार रात ही पॉक्सो और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img