Sunday, August 23, 2026
29.1 C
Bhopal

हमीदिया के डॉक्टरों का कमाल: सल्फास खाने से बिगड़ी थी दिल-किडनी की हालत, 28 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

भोपाल। राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर हालत में पहुंचे 28 साल के एक युवक की जान बचाकर मिसाल पेश की है। नसरुल्लागंज निवासी युवक ने सल्फास खा लिया था, जिससे उसके दिल में सूजन आ गई थी और किडनी ने भी काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों की टीम ने लगातार दो दिन डायलिसिस और सघन इलाज कर उसे पूरी तरह स्वस्थ कर दिया है।

​मरीज को 6 अगस्त की रात सीहोर से रेफर कर हमीदिया लाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही जांच में पता चला कि जहर के असर से मरीज शॉक में है और उसका ब्लड प्रेशर तेजी से गिर रहा है। ईसीजी में दिल की मांसपेशियों में गंभीर सूजन पाई गई। डॉक्टरों ने तुरंत उसे मेडिसिन आईसीयू में भर्ती कर बीपी स्थिर करने और दिल को सपोर्ट देने की दवाएं शुरू कीं।

​इलाज के तीसरे दिन जहर के कारण मरीज की किडनी फेल होने की कगार पर पहुंच गई और यूरिया-क्रिएटिनिन खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मंजुला गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत हीमोडायलिसिस शुरू कर खून से टॉक्सिन बाहर निकाले। लगातार दो दिन चले डायलिसिस के बाद किडनी ने दोबारा सामान्य काम करना शुरू कर दिया।

​दो हफ्ते के इलाज के बाद युवक का दिल और किडनी पूरी तरह सामान्य काम कर रहे हैं। उसे आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और इसी हफ्ते डिस्चार्ज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सल्फास के मामलों में शुरुआती 24 घंटे बेहद नाजुक होते हैं; सही समय पर बड़े अस्पताल पहुंचने से जान बचाई जा सकती है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img