Sunday, August 23, 2026
27.1 C
Bhopal

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने के बहुचर्चित मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी मोहन मालवीय (निवासी अमनी) को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहा।

​पुलिस ने वर्ष 2023 में आमला बस स्टैंड से मोहन को गिरफ्तार करने और उसकी तलाशी में ₹100 के 8 नकली नोट बरामद होने का दावा किया था। इसके अलावा उसके घर से कंप्यूटर, कलर प्रिंटर और हार्ड डिस्क भी जब्त की गई थी।

​मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्रवाई में कई गंभीर खामियां सामने आईं। गवाहों के बयानों में भारी विरोधाभास मिला। गवाह ने अदालत में साफ किया कि बस स्टैंड पर न तो तलाशी हुई और न ही कोई जब्ती, बल्कि उन्हें सीधे थाने लाया गया था।

​बचाव पक्ष के वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपी ने नकली नोट बनाए थे या उन्हें बाजार में चलाने की कोशिश की थी। जब्ती प्रक्रिया संदिग्ध पाए जाने पर कोर्ट ने आरोपी को बरी करने का आदेश दिया।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img