Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में रेल ट्रैक किनारे लगी आग

भोपाल के गौतम नगर में रेल ट्रैक किनारे करीब 1Km लंबे जंगल में रविवार को आग लग गई। इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने में जुटी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन रहवासियों का कहना है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दी, क्योंकि यह इलाका सुनसान रहता है और नशा करने वाले लोग यहां बैठे रहते हैं।

हजारों पेड़-पौधे झुलसे
आग की वजह से ट्रैक किनारे हजारों हरे-भरे पेड़-पौधे झुलस गए। कई पेड़ तो पूरी तरह से जल गए। इसी साल रेलवे ने रेलवे ट्रैक और गौतम नगर की मेन रोड किनारे बाउंड्री वॉल बनवाई है। इससे भी आग कॉलोनी की तरफ नहीं बढ़ सकी।

मुख्य रेलवे ट्रेक
शहर के गौतम नगर, रचना नगर से गुजरा यह मैन रेलवे ट्रैक है। जिस जगह आग लगी, वह भोपाल रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच है।

तेज हवा की वजह से फैल गई आग

रेलवे ट्रैक किनारे लगी यह आग तेज हवा की वजह से तेजी से फैल गई। कई बार आग की लपटें 10 से 15 फीट ऊपर तक उठ गई। इस कारण रह वासियों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। ताकि, आग पर काबू पाया जा सके। उबड़-खाबड़ जगह होने से फायर कर्मियों को भी आग बुझाने में दिक्कतें आईं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img