Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

भोपाल में मनेगा रक्षाबंधन महोत्सव

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में 19 अगस्त से रक्षाबंधन महोत्सव शुरू होगा, जो 11 दिन यानी, 29 अगस्त तक चलेगा। दावा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव होगा। इसमें खेल मंत्री विश्वास सारंग को बहनें रक्षासूत्र बांधेंगी। मंत्री सारंग ने कहा कि हर वार्ड में कार्यक्रम होंगे। जिसमें हजारों बहनें शामिल होंगी।

नरेला क्षेत्र में रक्षाबंधन महोत्सव का यह 16वां वर्ष है। पिछले साल करीब 1 लाख 41 हजार 324 बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधे थे। मंत्री सारंग ने बताया, रक्षाबंधन महोत्सव नरेला क्षेत्र में वर्ष 2009 से लगातार बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। इस महोत्सव में क्षेत्र की सभी वर्ग और धर्मों की हजारों बहनें रक्षा सूत्र बांधती हैं।

यह महोत्सव इस वर्ष 19 से 29 अगस्त तक मनाया जाएगा। क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन होगा। रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान सावन के गीतों का आयोजन होगा और बहनों के लिए मेहंदी लगाने की व्यवस्था रहेगी। कुल मिलाकर महोत्सव के दौरान वातावरण ऐसा निर्मित किया जायेगा कि बहनों को अपने मायके का अहसास हो।

रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व हुए रजिस्ट्रेशन
मंत्री सारंग ने बताया, रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी 17 वार्ड के 338 बूथों में महोत्सव में भाग लेने वाली बहनों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। अभी तक 1 लाख से ज्यादा बहनों का ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

सबसे ज्यादा राखी बंधवाने का रिकॉर्ड

मंत्री सारंग ने बताया कि वर्ष 2016 में रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुके हैं। पहला विश्व रिकार्ड 4 घंटे में 10181 बहनों से राखी बंधवाने का है और दूसरा रिकार्ड 85 हजार बहनों से राखी बंधवाने का है।

महोत्सव में मथुरा से आए कलाकारों द्वारा श्रीराधा-कृष्ण का नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। बहनों के लिए झूले लगेंगे। भांजे-भांजियों के लिए झूले भी लगेंगे। बहनों के लिए मेहंदी लगाने और चूड़ियां पहनाने के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img