आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

एक्ट्रेस रकुल प्रीत का भाई ड्रग्स केस में गिरफ्तार

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अमन समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें नाइजीरिया का एक पुरुष और एक महिला शामिल है। तेलंगाना एंटी-नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने इनके पास से हैदराबाद में बेचने के लिए लाई गई 199 ग्राम कोकीन जब्त की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

साइबराबाद पुलिस की राजेंद्र नगर जोन के DCP श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 2 पासपोर्ट, 10 मोबाइल फोन और 2 टू व्हीलर्स मिले हैं। इन सभी का यूरिन सैंपल टेस्ट पॉजिटिव मिला है। मेडिकल के बाद पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ड्रग्स रैकेट का सरगना नाइजीरिया का नागरिक
पुलिस के मुताबिक ड्रग्स रैकेट का सरगना नाइजीरिया का नागरिक डिवाइन एबुका सूजी है। वह अब तक फरार है। हालांकि उसकी मुख्य सहयोगी और महिला ड्रग पेडलर ओनूओहा ब्लेसिंग को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अमनप्रीत के साथ पकड़े गए चारों आरोपियों की पहचान अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के तौर पर हुई है। ये सभी कारोबारी हैं। इनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अमन प्रीत सिंह समेत कुल 13 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

अमन प्रीत सिंह एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के छोटे भाई हैं। वे बहन के साथ बिजनेस भी चलाते हैं।

अमन प्रीत सिंह एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के छोटे भाई हैं। वे बहन के साथ बिजनेस भी चलाते हैं।

अमन प्रीत पेशे से साउथ सिनेमा के एक्टर
ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए अमनप्रीत सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1993 को हुआ था। परिवार में उनकी मां कुलविंदर और पिता राजेंद्र सिंह हैं। वे साउथ सिनेमा के एक्टर हैं। उन्हें 2022 की फिल्म रामराज्य और निन्ने पेल्लादुत्था में देखा गया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770