टॉप-न्यूज़

रामलला की प्रतिष्ठा पर भोपाल में कार्यक्रम

अयोध्या में बनकर तैयार भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, राजधानी में भी उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 जनवरी को राजधानी के प्रत्येक मंदिर और आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम किए जाएंगे। शाम को दीपावली जैसा नजारा होगा। वहीं संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में अखंड रामधुन लगाई जाएगी। इसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। उधर, रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शहर के संतों को भी आमंत्रित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

22 जनवरी को बैरागढ़ में हर घर पांच दीपक जलेंगे और 24 घंटे की अखंड रामधुन होगी। संत हिरदाराम के उत्तराधिकारी संत सिद्धभाऊ ने नागरिकों से घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाने की अपील की है। वहीं यहां के मंदिरों व घरों में भी 24 घंटे अखंड रामधुन का आयोजन किया जाएगा। रामधुन आयोजन समिति के सेवादार टीडी आडवानी और अनिल चोटरानी ने बताया कि नगर में 22 जनवरी को 24 घंटे अखंड रामधुन कार्यक्रम साधु वासवानी स्कूल परिसर में आयोजित होगा। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक महिलाएं और शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक पुरुष श्रद्धालु रामधुन लगाएंगे।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770