Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

हादसे के बाद जागा नगर निगम, अवैध दुकानों को हटाया

शुक्रवार को महाकाल मंदिर के सामने दीवार गिरने से दो की मौत और दो लोगो के घायल होने के बाद नगर निगम ने वर्षों से अवैध रूप से फूल प्रसादी बेच कर व्यवसाय करने वाले करीब 100 से अधिक लोगों की दुकानें हटा दी हैं। इस दौरान कुछ लोगो ने विरोध भी किया। लेकिन पुलिस बल के कारण सभी दुकानें हटाने पर व्यवसायी राजी हो गए।

महाकाल मंदिर के पास हुए हादसे में जिन दो लोगों ने अपनी जान गवाईं दोनों ही फूल प्रसाद विक्रेता थे। जिस जगह हादसा हुआ उसी के पास बड़े गणेश मंदिर की गली में स्मार्ट रोड पर बड़ी संख्या में अवैध दुकानें संचालित हो रही थीं। सभी दुकानें जर्जर हो चुकी दीवार के सहारे संचालित कर रहे थे। शनिवार को इन विक्रेताओं पर नगर निगम ने करवाई करते हुए फूल प्रसादी की सभी दुकानें हटा दीं।

इसके लिए नगर निगम का बड़ा अमला लगाया गया। तीन जेसीबी मशीन और बड़ी संख्या में मेन पावर लगाकर चार घंटे में सभी दुकानों को हटा दिया गया। हालांकि विक्रेताओं को अपना सामान निकालने का मौका दिया गया। जिसके बाद व्यवसायी अपना सामान समेटकर ले गए। गेंग प्रभारी मोनू ने बताया कि शुक्रवार को हुए हादसे के बाद कार्रवाई की गई आगे से ये लोग इस जगह दुकानें नहीं लगाएं इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img