Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

राम की भक्ति में डूबा BJP ऑफिस:108 दिव्यांग कर रहे अखंड रामायण

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भोपाल में भी कई बडे़ आयोजन हो रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में 108 नेत्रहीन दिव्यांग अखंड रामायण का पाठ करने पहुंचे हैं। कल यानि सोमवार दोपहर तक यह अखंड रामायण का पाठ चलेगा। भाजपा कार्यालय परिसर में बने मंदिर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा ने पूजा – अर्चना कर अखंड रामायण पाठ शुरु कराया।

एमपी के अलग – अलग इलाकों से पहुंचे नेत्रहीन दिव्यांग
जबलपुर से आए सूरज प्रसाद रजक ने कहा- अखंड रामायण के पाठ में आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। राज्य स्तरीय अखंड रामायण पाठ का ये पहला अवसर है। अपने गांव में और जबलपुर के ब्लाइंड स्कूल में कई बार अखंड रामायण का पाठ कर चुके हैं। ब्रेल लिपि के माध्यम से छूकर रामायण का पाठ करते हैं। मैं पाठ से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाने में ज्यादा रूचि रखता हूं। मेरा बजाने का ही सबसे ज्यादा काम रहता है। जहां भी अखंड रामायण का पाठ होता है वहां हारमोनियम, तबला, ढ़ोलक, बांसुरी बजाने जाता हूं।
सतना से आए अनिल बागरी ने कहा- रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने के लिए हम भी आए हैं। और रामचरितमानस के आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। हम 108 दिव्यांग लोग हैं जो अलग-अलग समय पर अखंड रामायण का पाठ करेंगे।

SBI में अधिकारी भी कर रहे पाठ
भारतीय स्टेट बैंक के लोकल हेड क्वार्टर में बतौर ऑफिसर पदस्थ लालजी यादव ने कहा- हम लोगों ने अपनी सहभागिता निभाने के लिए इस रामायण पाठ में हिस्सा लिया है। हम लोग भी बराबर के हकदार हैं और पूरे विश्व का कल्याण हो, सनातन का झंड़ा सर्वत्र बुलंद हो। इस कामना के साथ हमने पाठ का आयोजन किया है। हम ब्रेल लिपि से रामायण का पाठ करते हैं।

ब्रेल लिपि से बनी रामायण से करते हैं पाठ

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा की पहल पर नेत्रहीन दिव्यांगों को अखंड रामायण पाठ का आमंत्रण भेजकर बुलवाया गया है। ये सभी दिव्यांग ब्रेल लिपि से बनी रामायण के सहारे पाठ करते हैं। दर्जन भर से ज्यादा ब्रेल लिपिबद्ध रामायण भी बीजेपी ऑफिस में बुलवाई गई हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img