Sunday, May 3, 2026
28.1 C
Bhopal

मदद के नाम पर रेप, फिर ब्लैकमेलिंग:महिला को तलाक और शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने परिचित नयन शिंदे के खिलाफ रेप, फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले तलाक में मदद करने का भरोसा दिलाया, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा।

हीरानगर पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर नयन शिंदे (निवासी रामनगर, कैलाश का भट्टा, बड़ी भमोरी) के खिलाफ धारा 376, 506, 384 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में जब उसका पति से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था, तब नयन से उसकी मुलाकात हुई थी। नयन ने खुद को वीणा नगर का निवासी बताते हुए तलाक में मदद करने और खुद उससे शादी करने की बात कही।

झांसे में लेकर बनाए संबंध

पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2024 में नयन ने उसे बात करने के बहाने मिलने बुलाया और अपने प्रेम का इजहार किया। उसने तलाक जल्दी कराने और शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिन बाद वह महिला को बड़ी भमोरी स्थित एक मकान पर भी ले गया, जहां फिर से उसने संबंध बनाए और इस दौरान फोटो और वीडियो भी ले लिए।

फोटो दिखाकर ब्लैकमेलिंग

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने नयन से मिलना बंद करने की बात की, तो आरोपी ने फोटो और वीडियो दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि यदि वह मिलने से इनकार करेगी, तो वह फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। इसी धमकी के चलते वह कई बार बुलाए जाने पर न चाहते हुए भी मिलने जाती रही। बाद में आरोपी ने उसे धमकाकर घर से भगा दिया और लगातार मोबाइल पर कॉल कर ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img