Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर, मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट हटाए

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर का विरोध बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने आरजी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है। घटना सामने आने के तीसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उनका आरोप है कि इस मेडिकल कॉलेज की पूरी सुरक्षा एजेंसी में खामी है।

कोलकाता की घटना को लेकर दिल्ली में भी विरोध हो रहा है। रविवार (11 अगस्त) को रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FRODA) ने ऐलान किया है कि 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल की जाएगी।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर की हत्या करने वाले आरोपी संजय रॉय ने ​​​​​​4 शादियां की थीं। संजय के गलत बर्ताव के कारण 3 पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। चौथी पत्नी की कैंसर के कारण पिछले साल मौत हो चुकी है।

9 अगस्त की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रेप और हत्या की बात कबूल की। फिलहाल संजय 14 दिन की पुलिस कस्टडी में है।

ईयरफोन से पकड़ा गया संजय, फोन में पोर्न वीडियो मिले
पुलिस के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी 9 अगस्त को सुबह हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में मिली थी। क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिला था। CCTV फुटेज में आरोपी संजय सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाते दिखाई दिया।

इस दौरान उसने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह हॉल से बाहर आया तो उसके पास ईयरफोन नहीं था। इसके बाद संजय समेत कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने क्राइम सीन पर मिले ईयरफोन को सभी संदिग्धों के फोन से कनेक्ट करने की कोशिश की। ईयरफोन संजय के फोन से कनेक्ट हो गया। पूछताछ के दौरान संजय ने रेप और मर्डर की बात कबूली।

संजय हॉस्पिटल में पुलिस की मदद के लिए सिविक वॉलंटियर के तौर पर काम करता था। उसका हॉस्पिटल के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आना-जाना था। पुलिस ने उसे 9 अगस्त को ही गिरफ्तार किया था।

डॉक्टर एसोसिएशन की 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल
रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FRODA) ने कोलकाता की घटना के विरोध में 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने आज और कल भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा। इसमें 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल और अस्पतालों में इलेक्टिव सर्विस (इमरजेंसी सर्विस शामिल नहीं) बंद रखने का ऐलान किया है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img