Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर किया रेप

ग्वालियर में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने लोहिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा

सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान ने बताया कि नाका चंद्रवदनी निवासी 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक साल पहले उसकी दोस्ती धीरज उर्फ धैर्य खटीक से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद धैर्य ने उसे पसंद करने और शादी करने की बात कही। चार-पांच महीने पहले धैर्य ने युवती को अपने घर बुलाया और वहां से उसे लेकर नई बस्ती महलगांव चला गया। जहां पर धैर्य ने शादी का वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

शादी के लिए दबाव बनाने पर मारपीट की, घर से निकाला

इसके बाद दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी पहले आज-कल कहकर टालता रहा और बाद में शादी से इनकार कर दिया। साथ ही उसने युवती के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़ित अपनी मां के घर पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज होने के बाद से फरार था आरोपी

मामला दर्ज होने पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन पता चला कि आरोपी घर से फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एसआई शिखा डंडोतिया, जगवीर जादौन, महिला आरक्षक शिवलता और आरक्षक मलखान को सौंपी गई। बीते दिन सूचना मिली कि आरोपी लोहिया बाजार में देखा गया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img