Tuesday, February 17, 2026
18.3 C
Bhopal

भोपाल में मासूम के दुष्कर्मी को 20 साल की सजा

भोपाल के मिसरोद इलाके में चार साल की बच्ची से ज्यादती के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला कुमुदिनी पटेल विशेष न्‍यायाधीश पॉक्‍सो एक्‍ट ने सोमवार को सुनाया। आरोपी लोकेश धुर्वे बच्ची की मां की दोस्त का पति है।

जानकारी के मुताबिक 1 जून 2022 को शाम 5:30 बजे बच्ची की मां अपनी क्‍लीनिक पर गई थी। इस बीच बच्ची को अपनी दोस्‍त के घर छोड़ गई थी। यह दोस्त बच्ची को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। लिहाजा बच्ची उसके पास ठहर जाया करती थी। घटना की शाम को महिला ने लौटने के बाद बच्ची को लिया घर चली गई।

इन दिनों गर्मी अधिक थी, उसने बच्ची को नहलाना चाहा। इस बीच बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। पूछताछ में बच्ची ने मां को बताया कि लोकेश अंकल ने उसके प्राइवेट पार्ट में बेड टच किया है। इससे उसे दर्द हो रहा है। जिसके बाद पीड़िता की मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करा दी।

जानिए किन धाराओं में आरोपी को दी गई सजा

मिसरोद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से ही केस विचाराधीन था। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी को धारा 377, 376(क,ख), भादवि एवं धारा 5एम/6 पॉक्‍सो एक्‍ट दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी सजा सुनाई।

आरोपी लोकेश धुर्वे को धारा 376(क)(ख) भादवि 5 एम /6 पॉक्‍सो एक्‍ट मे 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपए अर्थदंड एवं धारा 377 भादवि मे 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रू अर्थदंड से दंडित किए जाने का निर्णय पारित किया है। इस केस में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिव्‍या शुक्‍ला ने पैरवी की।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img