Sunday, February 22, 2026
31.6 C
Bhopal

RBI Monetary Policy: फिलहाल सस्ता नहीं होगा कर्ज, आरबीआई ने दरों में नहीं किया कोई बदलाव

RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक की पहली मौद्रिक नीति समिति के नतीजों की घोषणा हो गई है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। दास ने कहा कि रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। एमएसएफ रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25% रहेगा। रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35% रहेगा।

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा, भारत दुनिया के बाकी हिस्सों से उबरने के एक अलग रास्ते पर चल रहा है। आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार देश अर्थव्यवस्थाओं में साल-दर-साल सबसे तेज गति से बढ़ने की ओर अग्रसर है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 मे महंगाई दर 5.3 फीसद रहने का अनुमान है। चौथी तिमाही में 4.5 फीसदी रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 4.9 फीसदी, दूसरी तिमाही में 5 फीसद, तीसरी तिमाही में 4 फीसदी और चौथी तिमाही में महंगाई दर 4.2 फीसदी रहने का अनुमान है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि सीपीआई उम्मीदरों के अनुरूप है। कच्चे तेल की कीमतों का सख्त होना एक बड़ा जोखिम है। उन्होंने कहा, ‘बैंकों को प्रशासन और प्रबंधन को मजबूत करना चाहिए।’ आरबीआई ने एनपीसीआई के एक प्रीपेड ई-वाउचर e-RUPI की लिमिट को 10 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया है।

Hot this week

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img