Monday, October 12, 2026
26.8 C
Bhopal

कंपनी के 100 से ज्यादा फ्लैटों के किराये में हेराफेरी

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर और अकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी के करीब 100 फ्लैट का किराया आरोपी अपने अकाउंट में डाल रहे थे। कंपनी को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने थाने में शिकायत की। यहां पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।

बाणगंगा पुलिस ने केबीजी लाइफ इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शिकायत पर कनक स्मार्ट सिटी निवासी राजाबाबू बिंद और शुभ-लाभ अपार्टमेंट निवासी नितिन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में कार्रवाई की है।

जांच अधिकारी राजकुमार चौबे ने बताया-

कंपनी में राजाबाबू असिस्टेंट मैनेजर है। नितिन अकाउंटेंट है। दोनों कर्मचारी करीब 12 साल से काम कर रहे हैं। कंपनी का बिल्डरशिप का काम है। जिनके इंदौर के अलावा अन्य शहरों में प्रॉपर्टी है। करीब 900 फ्लैट का हिसाब-किताब दोनों के पास रहता था। जिसमें कुछ फ्लैट बिक चुके थे।

इसमें करीब 100 के लगभग फ्लैट बिना कंपनी की जानकारी पर दोनों कर्मचारियों ने किराये पर चढ़ा दिए। जिसमें वह उनके रुपए अपने अकाउंट में लेने लगे। कंपनी की टीम ने जब सर्वे किया तो उन्हें इस बात की जानकारी लगी। किराया राजाबाबू के 2 अकाउंट और नितिन के कंपनी के अलावा एक अन्य अकाउंट में आने की जानकारी लगी। कंपनी ने पूरी डिटेल के साथ उक्त मामले में जानकारी पुलिस को दी। जिसमें जांच के बाद कार्रवाई की गई।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img