Saturday, May 16, 2026
40.1 C
Bhopal

सवा करोड़ रु. खर्च कर कमाएंगे 17 करोड़

नगर निगम सीमा में नल कनेक्शन बढ़ाने और नई कॉलोनियों को वाटर सप्लाई सिस्टम से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए भोपाल नगर निगम जल्द जीआईएस बेस्ड सर्वे करवाने जा रहा है। वाटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में अच्छा काम करने पर इंसेंटिव के तौर पर मिले 15 करोड़ में से सर्वे का खर्च करीब 1.27 करोड़ रुपए निकाला गया है।

इसके तहत दो तरह के सर्वे होंगे। पहले में नगर निगम के वाटर सप्लाई एसेट यानी पंप हाउस, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ओवरहेड टैंक से सप्लाई एरिया की मैपिंग करेंगे।

दूसरा सर्वे उन सभी 5.30 लाख प्रॉपर्टीज का होगा, जिनसे प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाता है। सर्वे में देखेंगे कि इन प्रॉपर्टीज में पानी का सोर्स क्या है? कितने लोग निगम से पानी लेते हैं, कितनों के पास खुद का बोर हैं। सर्वे का मकसद ये भी है कि निगम सीमा में बढ़ी कॉलोनियों तक पानी सप्लाई की व्यवस्था कर सके।

एजेंसी की टीम घर-घर जाकर करेगी सर्वे

निगम जलकार्य शाखा के अफसरों का कहना है कि अमृत-2.0 के तहत सर्वे के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इससे नॉन रेवेन्यू वाटर (एनआरडब्ल्यू) का भी पता चलेगा। हालांकि, 2017-18 में भी भोपाल की प्रॉपर्टीज का जीआईएस बेस्ड सर्वे करवाया गया था। इस दौरान सैकड़ों भवनों की गलत एंट्री होने से आज तक लोग ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स आने से परेशान हो रहे हैं।

निगम का भी फायदा… सर्वे से निगम को नए हाउस होल्ड कनेक्शन मिलेंगे। जलकर से 2023-24 में 73 करोड़ मिले थे। 2024-25 में 100 करोड़ टारगेट है। अफसरों का दावा है कि इस बार 90 करोड़ की वसूली होगी। यानी 17 करोड़ का फायदा होगा।

Hot this week

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

Topics

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img