Tuesday, February 17, 2026
27.3 C
Bhopal

सौरभ शर्मा के जीजा के खिलाफ सबूत देंगे RTI एक्टिविस्ट

ग्वालियर में पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट संकेत साहू मंगलवार को लोकायुक्त कार्यालय में सौरभ शर्मा के जीजा विनय हासवानी की कथित अवैध संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत प्रस्तुत करेंगे।

विनय हासवानी, जो सौरभ शर्मा की मौसी की बेटी कृति रजौरिया के पति हैं, उनकी चल-अचल संपत्ति की जांच की मांग RTI कार्यकर्ता ने की थी। तीन दिन पहले साहू ने प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग और लोकायुक्त को इस संबंध में शिकायत भेजी थी।

यह कार्रवाई धन कुबेर कहे जाने वाले सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त और ED की कार्रवाई के बाद की अगली कड़ी है। साहू ने पहले भी सौरभ के नियुक्ति पत्र, नेताओं की नोटशीट और परिवहन विभाग में कथित करोड़ों की अवैध कमाई से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए थे।

अब लोकायुक्त कार्यालय ने साहू को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है, जहां वे हासवानी के बैंक खातों के लेन-देन और बेनामी संपत्ति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img