Friday, April 10, 2026
26.2 C
Bhopal

मंच पर तानसेन की तस्वीर लेकर चढ़े आरटीआई एक्टिविस्ट

ग्वालियर में तानसेन समारोह के चौथे दिन बुधवार रात मंच पर हंगामे की स्थिति बन गई। आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी तानसेन की तस्वीर लेकर मंच पर जाने लगे। यहां संचालन करने वालों ने उन्हें रोक दिया।

इस पर उन्होंने कहा-

100वां तानसेन समारोह मनाने के नाम पर प्रशासन रुपयों की होली खेल रहा है, लेकिन तानसेन की एक तस्वीर तक नहीं है, जिस पर पुष्प अर्पित किए जा सकें। मैं कोई बॉम्ब लेकर नहीं आया हूं।

हंगामा बढ़ता देख आयोजकों ने तस्वीर को लेकर उस पर माल्यार्पण कर मंच पर रखवाया। इसके बाद माहौल वापस संगीतमय हुआ। बता दें, आशीष PMT घोटाले को उजागर करने के लिए जाने जाते हैं।

पंडित स्वपन चौधरी को तानसेन सम्मान

ग्वालियर में इस समय तानसेन समारोह का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। तानसेन समारोह के 100वें वर्ष में देश-विदेश से आए कई ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी कला क प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह के चौथे दिन बुधवार को कोलकाता के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित स्वपन चौधरी को तानसेन सम्मान दिया गया। जब यह कार्यक्रम चल रहा था, इससे कुछ देर पहले मंच पर अचानक चढ़ते जा रहे आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी को रोक लिया गया। आयोजकों ने उनसे पूछा कि कौन हो?

इस पर आशीष ने कहा कि इस तानसेन समारोह में संगीत सम्राट तानसेन की बेकद्री हो रही है। मैं तानसेन के सम्मान की लड़ाई लड़ रहा हूं। यही कारण हैं कि तस्वीर लेकर मंच पर रखने जा रहा हूं, लेकिन मुझे ऐसे रोका गया, जैसे मैं मंच पर बम रखने जा रहा था।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img