Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

भोपाल के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना शनिवार देर रात की है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक नर्स मृतक को रिवाइव करने के लिए सीपीआर देने का प्रयास कर रही है। उसके अलावा वार्ड में ना कोई डॉक्टर व अन्य स्टाफ है। यही वीडियो परिजन ने बना कर शेयर किया है।

बरखेड़ी निवासी 32 वर्षीय विशाल जोगी हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित अक्षय अस्पताल में भर्ती था। शनिवार शाम से उसकी स्थिति बिगड़ने लगी थी। परिजनों का आरोप है कि उनके बार बार कहने पर भी कोई सीनियर डॉक्टर नहीं आया।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह सभी आरोप गलत हैं। जब परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो पुलिस को सूचना दी गई थी। थाने से मिली जानकारी के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हंगामा देख स्टाफ निकला अस्पताल में हंगामे से पहले का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो विशाल के एक परिजन ने रिकॉर्ड किया है। जिसमें बेड पर लेटे मरीज को एक नर्स सीपीआर देते हुए रिवाइव करने का प्रयास कर रही है। वहीं, मौजूद परिजन अपने मरीज की स्थिति को देखते हुए रोने लगते हैं। वहीं, वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति अस्पताल में एक भी डॉक्टर ना होने का आरोप लगा रहा है।

अस्पताल के स्टाफ के अनुसार, 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में अचानक आ गए थे। जिन्होंने जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख अस्पताल का स्टाफ समेत गार्ड तक मौके से खुद को बचाते हुए निकल गए थे। सिर्फ नाइट ड्‌यूटी वाले दो सफाई कर्मी ही अस्पताल में बचे थे।

परिजनों ने कांच-कुर्सियां तोड़ी

अस्पताल स्टाफ के अनुसार, विशाल की स्थिति पहले से गंभीर थी। इसकी सूचना परिजनों को पहले से थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को बचाने का पूरा प्रयास किया था। पहले से स्थिति की जानकारी होने के बाद भी परिजन युवक की मौत के बाद आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल में लगे कांच, कुर्सियां, बोर्ड समेत अन्य सामान की तोड़ फोड़ कर दी।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img