Monday, October 5, 2026
25.5 C
Bhopal

सोते यात्री का बैग उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद

जीआरपी भोपाल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 1.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और घड़ियां बरामद की हैं।

क्या था मामला
बिहार निवासी फरियादी श्रीकांत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 दिसंबर को झांसी से भोपाल आने के बाद वे स्टेशन पर ही परिवार के साथ सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उनका बैग पार कर ले गए, जिसमें मंगलसूत्र, झुमके, पायल और अन्य कीमती सामान था।
सीसीटीवी से हुई पहचान
थाना प्रभारी जहीर खान के नेतृत्व में गठित टीम ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर पश्चिमी रेलवे कॉलोनी पुलिया के पास से अमन खान (20 वर्ष) और समीर (20 वर्ष) को पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली।
आदतन अपराधी हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अमन खान नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह पुराने एक मामले में भी फरार चल रहा था। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img