Thursday, May 7, 2026
27.1 C
Bhopal

Russia-Ukraine War Live: रुस से बातचीत को तैयार हुआ यूक्रेन, चीन ने भी पुतिन को दी बातचीत की सलाह

Russia-Ukraine War Live: रुसी सेनाएं यूक्रेन की राजधानी कीव के करीब पहुंच गई हैं और वहां उनका संघर्ष कीव की सेना से हो रहा है। उधर मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रुस को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग ने भी रुसी राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन से बातचीत करने की सलाह दी है।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी के बाहरी इलाके में अपने हमले को और बढ़ाया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने यूक्रेन के 18 तैंक तबाह कर दिए हैं। कीव में आज सुबह विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और बाद में सरकारी क्वार्टर के पास गोलियों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन की सेना ने कहा है कि रूसी सेना उत्तर-पूर्व और पूर्व से कीव की ओर आ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ऐसे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है।

रूस के हमले के बाद यूक्रेन इस वक्त बेबस नजर आ रहा है और यूक्रेन की राजधानी खतरे में है। फिलहाल यूक्रेन के राष्ट्रपति के पास दूसरा कोई चारा नजर नहीं आ रहा है। नेटो ने सेना भेजने से इंकार कर दिया है और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। इस बीच रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर यूक्रेन के सैनिक हथियार डाल लें, तो रुस बातचीत के लिए तैयार है।

उधर, भारतीय दूतावास वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी भी जारी किया है, जिसमें भारतीयों से सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास, रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारतीयों को वापस लाने पर काम कर रहा है। वहीं यूक्रेन से जमीनी रास्ते से पोलैंड पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वारसा में मौजूद भारतीय दूतावास ने उन्हें Shehyni-Medyka border crossing पर पहुंचने की सलाह दी है।

छवि

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img