Wednesday, March 4, 2026
33.6 C
Bhopal

Russia-Ukraine war: कटनी के छात्र के वापस आने की तैयारी, छात्रा सुनिधि भी जल्द पहुंचेगी दिल्ली

कटनी से जुड़े एक और छात्र के वापस आने की तैयारी हो रही है। वह रोमानिया से निकलकर सीरत पहुंच चुका है। यहां से वह बुखारेस्ट से फ्लाइट में माध्यम से वतन वापसी करेगा। छात्र का नाम आयुष श्रीवास्तव बताया जा रहा है। वह भोपाल में पढ़ाई कर रहा था। वहीं से वह यूक्रेन अध्ययन के लिए चला गया था। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा सुनिधि भी जल्द ही सुरक्षित दिल्ली पहुंचेगी। उसकी फ्लाइट बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी है।

गर्ल्स कालेज में पदस्थ लैब टैक्नीशियन हेमलता सिंह की पुत्री सुनिधि यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। इस साल उसका यह तृतीय वर्ष है। वह 2019 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थी और टर्नोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी में एडमीशन लेकर यूक्रेन में हाउस नंबर 13, स्ट्रीट रसका बिल्डिंग 7 टर्नोपिल सिटी में भारत की ही दो अन्य छात्राओं के साथ एक मकान में किराए से रह रही थी। सुनिधि ने अपनी मां को बताया था कि वह और उसकी दोनों सहेलियां डरी और सहमी हुई थीं। सुनिधि पिछले साल सितंबर में वह भारत आई थी और कटनी में कुछ दिन के लिए घर पर भी रुकी थी, इसके बाद वह वापस यूक्रेन चली गई, तभी से वह वहां पर है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही यहां रहने वाले छात्र डरे और सहमे हुए थे। रूस के हमले के बाद से ही यहां काफी दहशत का माहौल बना हुआ था। आसमान से कब कौन सा मिसाइल यहां गिर जाए, इसको लेकर लोग डरे हुए थे। लेकिन अच्छी बात यह है कि बेटी सुनिधि जल्द ही भारत वापसी कर रही है।

कौन है आयुष : आयुष पहले पीडल्ब्यूडी कालोनी कटनी में रहते थे। इनके पिता कलेक्ट्रेट में नौकरी में करते थे लेकिन उनका स्वर्गवास हो गया। इसके बाद मां सपना श्रीवास्तव भोपाल में रहने लगी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुरक्षित है। जल्द ही वह भारत आ जाएगा। इससे पहले एक अन्य नागरिक मिहिर पटेल भी कटनी पहुंच चुके हैं। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मिहिर ने खुद ही यूक्रेन से आने की जानकारी दी है। वह काफी पहले यूक्रेन से आ चुके थे। वह फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचे थे। यहां से कटनी आए।

Hot this week

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...

राणा मोटर्स के मैनेजर ने साथियों संग मिलकर किया 43 लाख का गबन, 25 कारें बेचीं

​इंदौर। शहर की लसूडिया पुलिस ने तलावली चांदा स्थित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 65 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर...

Topics

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...

राणा मोटर्स के मैनेजर ने साथियों संग मिलकर किया 43 लाख का गबन, 25 कारें बेचीं

​इंदौर। शहर की लसूडिया पुलिस ने तलावली चांदा स्थित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 65 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर...

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img