Monday, July 13, 2026
32.3 C
Bhopal

MP Weather Update: इस वर्ष मालवा-निमाड़ में सताएगी गर्मी, शेष मध्‍य प्रदेश में राहत मिलने की संभावना

 मालवा-निमाड़ क्षेत्र में इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च से लेकर मई तक तीन माह में इंदौर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान सामान्य से बढ़े हुए रहेंगे। लू के दिनों की संख्या भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने के आसार हैं। प्रदेश के शेष संभागों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़े अधिक रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या भी पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ कम रह सकती है। मौसम के इस तरह के मिजाज की वजह ला निना प्रभाव बताई जा रही है।

गर्मी के मौसम का यह पूर्वानुमान मंगलवार को भारत मौसम विभाग, नई दिल्ली के द्वारा जारी किया गया। है। इसमें मार्च से मई तक तीन माह में मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम के मिजाज का संभावित आंकलन जारी किया गया है।

मार्च में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मार्च माह में रात का तापमान (न्यूनतम) भोपाल, ग्वालियर, इंदौर एवं नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से कम रहेंगे। जबलपुर संभाग में सामान्य रहेंगे। दिन का तापमान (अधिकतम) भोपाल, नर्मदापुरम एवं जबलपुर में सामान्य रहने के आसार है। इंदौर, सागर संभागों में सामान्य से अधिक, जबकि ग्वालियर, चंबल संभागों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

अप्रैल-मई में ऐसा रहेगा मौसम का रंग

अप्रैल-मई माह में रात का तापमान (न्यूनतम) भोपाल और ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान्य, जबकि इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर सहित दक्षिणी हिस्सों में समान्य से अधिक (रातें गर्म) रहेगा। दिन का तापमान (अधिकतम) भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य यह सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में पिछले वर्षों की तुलना में लू के दिनों की संख्या कम रह सकती है। उधर इन दो माह में इंदौर संभाग और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। साथ ही लू के दिनों की संख्या भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रह सकती है।

Hot this week

भोपाल: पुरानी रंजिश में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रोंगटे खड़े कर...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

Topics

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img