Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

नाम बदलकर युवती के साथ रुका समीर हिंदू संगठन ने कर दी पिटाई

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित एक होटल में पुलिस और हिंदूवादी संगठन के छापे में भोपाल की एक युवती को बरामद किया गया। युवती पिछले पांच दिनों से एक युवक के साथ रह रही थी, जिसने अपना नाम समीर नायक बताया था। छापे के दौरान आरोपी वेंटिलेशन से भाग निकला, लेकिन बाद में दूसरी होटल से पकड़ा गया।

आरोपी की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। होटल रिकॉर्ड छिपाने और नियमों का पालन न करने पर परी गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।

5 दिन से साथ रह रही थी युवती

हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर कोट मोहल्ला क्षेत्र की गली नंबर 7 में स्थित परी गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। यहां भोपाल में पढ़ाई कर रही युवती पांच दिनों से एक युवक के साथ ठहरी हुई मिली। आरोपी ने होटल में फर्जी नाम से एंट्री की थी और युवती को भी यही पहचान बताई थी। छापे की भनक लगते ही वह कमरे के वेंटिलेशन से भाग गया।

छह महीने पहले हुई थी पहचान

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने छह महीने पहले युवती से बातचीत शुरू की थी। उस समय युवती महाकाल मंदिर दर्शन के दौरान परी गेस्ट हाउस में रुकी थी। आरोपी तब से नाम बदलकर उससे मिलता रहा और कई बार भोपाल भी गया।

रिकॉर्ड न भेजने पर सील

हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि उनकी टीम- कपिल कसेरा, सौरभ तंवर, गोकुल माली, अर्जुन सिंह, राकेश जैन, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार और मानसी पटवा- तीन दिन से होटल की रेकी कर रही थी।

जांच में पता चला कि आरोपी सारंगपुर निवासी है और उसने फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट भी बनवाया था। वह परी होटल के संचालन से भी जुड़ा हुआ है। आरोपी ने युवती के ठहरने का रिकॉर्ड न तो पुलिस को भेजा और न ही होटल रजिस्टर में दर्ज किया। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने परी गेस्ट हाउस को सील कर दिया। हिंदू जागरण मंच के अर्जुन सिंह भदौरिया ने बताया कि परी होटल महाकाल मंदिर से लगभग 70 मीटर दूरी पर है।

आरोपी को पकड़कर पिटाई की

फरार होने के बाद पुलिस और संगठन ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पास की एक होटल में आरोपी बाथरूम में छिपा मिला। यहां पहुंचकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी।

इधर आरोपी को पुलिस थाने ले गई और वहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img