Saturday, June 27, 2026
32.4 C
Bhopal

संस्कृति परिषद ने 3 सृजन पीठ में नियुक्त किए डायरेक्टर

राज्य सरकार ने साहित्यिक और सांस्कृतिक परिषदों में नियुक्तियों का दौर शुरू कर दिया है। इस माह मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद ने तीन राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। इस बीच सत्ता और संगठन के समन्वय से भविष्य में होने वाली नियुक्तियों पर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

जिन तीन पदों पर नियुक्तियां इस माह की जा चुकी हैं उनमें ऋषि कुमार मिश्रा भोपाल को मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के अंतर्गत मुक्तिबोध सृजन पीठ सागर के निदेशक पद पर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति 2 साल के लिए की गई है।

इसी तरह मुंशी प्रेमचंद सृजन पीठ उज्जैन के निदेशक पद पर मुकेश जोशी उज्जैन की नियुक्ति की गई है। जबकि डॉ. मीनू पांडेय नयन भोपाल को बाल साहित्य शोध सृजन पीठ इंदौर का डायरेक्टर बनाया है। इन सभी की नियुक्तियां भी दो साल के लिए की गई हैं।

सरकार की ओर से जल्द ही कुछ अन्य विभागों से संबंधित निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड और परिषदों में भी राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी।

सत्ता संगठन समन्वय समिति की बैठक से मंजूरी मोहन सरकार की ओर से की जाने वाली यह नियुक्तियां सत्ता और संगठन समन्वय बैठक में मंजूर किए जाने वाले नामों के बाद की जा रही हैं।

इसको लेकर समन्वय बैठक में पहले भी कई दौर पर नामों पर चर्चा हो चुकी है और बिहार चुनाव के नतीजों के ठीक पहले गुरुवार की रात भी समन्वय बैठक में इस पर प्रदेश और देश से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर मंथन के साथ इस पर भी डिस्कशन हुआ है।

इस बैठक में सीएम मोहन यादव के अलावा दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह तथा संगठन से जुड़े पदाधिकारी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अन्य संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे थे।

Hot this week

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

Topics

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img