Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

सतना कोर्ट से पॉक्सो पीड़िता को अगवा करने की कोशिश

सतना के जिला न्यायालय परिसर में पॉक्सो कोर्ट के गलियारे में मंगलवार हंगामा मच गया। दरअसल, कुछ लोग एक लड़की के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटते और फिर हाथ-पैर पकड़ कर टांगे हुए कोर्ट कैंपस से बाहर ले जाने लगे। इसी दौरान एक युवक के साथ भी मारपीट की गई जिसे बाद में पुलिस वाले अपने साथ ल गए।

जानकारी के मुताबिक, जिला न्यायालय सतना के परिसर में पॉक्सो एक्ट की स्पेशल कोर्ट में एक लड़की अपने बयान दर्ज कराने आई थी। प्रकरण की पेशी थी लिहाजा आरोपी भी अदालत में ही मौजूद था। कोर्ट रूम में न्यायालयीन कामकाज चल रहा था और पीड़िता तथा आरोपी पक्ष बाहर गलियारे में पुकार होने के इंतजार में बैठे थे। इसी बीच लड़की के भाई एवं अन्य परिजनों ने आरोपी युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। गलियारे में गाली-गलौज के साथ शोर गुल गूंजने लगा, तभी कोलगवां थाना में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मी वहां आए और युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गए।

फर्श पर बैठी तो उसे घसीटने लगे
युवक की मां मौके पर मौजूद थी और वह अपने बेटे को छुड़ाने-बचाने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसकी कोशिशें कामयाब नहीं हो पा रही थीं। युवक के पुलिस के साथ जाते ही लड़की के परिजन लड़की पर टूट पड़े और उसे मारते-पीटते हुए बाहर की तरफ ले जाने लगे। लड़की फर्श पर बैठ गई तो उसे घसीटने लगे, उसने एक टेबल के पैरों से अपना पैर फंसा लिया तो चार लोगों ने मिलकर उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और उसे टांग कर कोर्ट बिल्डिंग से बाहर ले आए।

इस दौरान युवा अधिवक्ता विपिन सिंह टिंकू की नजर पड़ी तो उन्होंने एतराज जताते हुए लड़की को छोड़ने को कहा। परिजन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। वकील ने कहा, तुम इसे ऐसे नहीं ले जा सकते। कोई मामला है तो पुलिस को बुलाओ लेकिन लड़की को ले जा रहे लोगों ने कहा कि हमे पुलिस ने ही कहा है कि लड़के को हम ले जा रहे हैं, लड़की को तुम ले आओ। लेकिन एडवोकेट विपिन अड़े रहे और आखिर उन्होंने लड़की को उनके चंगुल से छुड़वा ही लिया। उन्होंने अदालत को इत्तला की और लड़की को कोर्ट रूम के अंदर भेज दिया जहां बाद में उसने अपने बयान दर्ज कराए।

परिजनों को आरोपी के पक्ष में बयान देने का डर
बताया जाता है कि लड़की वर्ष 2022 में दुष्कर्म का शिकार हुई थी। तब उसकी उम्र 17 वर्ष 8 माह थी। पीड़िता का शिवांशु बारी पिता गिरधारी बारी (21) के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के साथ रहने के एवज में शिवांशु के भाई दिवांशु बारी उर्फ भोलू वर्मा ने पीड़िता से 1 लाख 30 हजार रुपए लिए थे। यह रकम पीड़िता ने अपने घर से चोरी कर के भोलू को दी थी। शिवांशु ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। बाद में मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने भोलू और शिवांशु दोनों को आरोपी बनाते हुए प्रकरण पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img