Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

सबसे पहले स्कूली बच्चों ने देखा चंदनपुरा नगर वन

देश के एकमात्र शहरी बाघ मूवमेंट क्षेत्र में विकसित चंदनपुरा नगर वन को शुक्रवार को भोपाल वन मंडल ने आम नागरिकों के लिए खोल दिया। सुबह इसे हरी झंडी दिखाकर खोला गया। सबसे पहले स्कूली बच्चों ने चंदनपुरा नगर वन देखा। शाम को भी बड़ी संख्या में लोग नगर वन में घूमने पहुंचे।

डीएफओ लोकप्रिय भारती, एसडीओ धीरेंद्र सिंह चौहान समेत वन अमले की मौजूदगी में चंदनपुरा नगर वन की शुरुआत की गई। कोलार से 10 किमी दूर नगर वन में भ्रमण के लिए कुल 9 किमी का पाथवे बनाया गया है। इसमें 6 किमी बाहरी और 3 किमी आंतरिक पाथवे शामिल हैं।

वनकर्मियों के साथ घूमे लोग चंदनपुरा नगर वन 50 हेक्टेयेर क्षेत्र में फैला है। इसमें 12 फीट ऊंची फेंसिंग है। ताकि, सुरक्षा रहे। वहीं, 300 से ज्यादा प्रजाति के पेड़-पौधे हैं।

पार्किंग की बाहर व्यवस्था की चंदनपुरा नगर वन बाघ और भालू मूवमेंट वाले क्षेत्र में विकसित किया गया है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए पूरे परिसर में करीब 12 फीट ऊंची जालीदार फेंसिंग की गई है। डीएफओ भारती ने बताया, नगर वन को इस तरह विकसित किया गया है कि लोग सुरक्षित माहौल में प्रकृति के करीब समय बिता सकें। परिसर में किसी भी प्रकार के वाहन की अनुमति नहीं है। पर्यटकों को बाहर पार्किंग कर पैदल ही घूमना होगा। पहले दिन भी यही व्यवस्था रही।

इस समय घूमने पहुंचे चंदनपुरा नगर वन में सुबह 6 से 10 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक घूमा जा सकता है। पैदल भ्रमण शुल्क 12 रुपए है। वहीं, मासिक पास 300 रुपए निर्धारित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। यदि कोई कार से जाता है तो 12 रुपए और बाइक ले जाने पर 6 रुपए पार्किंग शुल्क देना होगा। कैमरा ले जाने पर 550 रुपए प्रति घंटा लगेगा।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img