Sunday, April 12, 2026
32.9 C
Bhopal

School Reopeing Feb 2022: सरकारों पर स्कूल खोलने का दबाव, पढ़िए झारखंड, दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों का आज का अपडेट

School Reopeing Feb 2022: जैसे-जैसे कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है, राज्य सरकारों पर स्कूल समेत अन्य शिक्षण संस्थान खोलने का दबाव बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि विभिन्न राज्य सरकारों ने स्कूल खोलने पर मंथन शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक उन राज्यों में शामिल हैं जहां 1 फरवरी से स्कूल खोलने का फैसला हो चुका है। बेंग्लुरू में 31 जनवरी से सभी स्कूल खुल गए। 1 फरवरी से स्कूल खोलने वालों में झारखंड भी शामिल हो गया है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार बाकी राज्यों के फैसलों को देख रही है। इस बीच राजस्थान में 1 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

School Reope News 2022: झारखंड में 1 फरवरी से ऑफलाइन क्लालेस

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि प्रदेश के स्कूल 1 फरवरी 2022 को कक्षा 1 से 12 तक फिर से खुलेंगे। अंतिम फैसला लेने के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास भेजा गया है। शिक्षा मंत्री ने इस मामले पर अभिभावकों और अन्य बुद्धिजीवियों से चर्चा की। इसके अलावा मंत्री ने कहा कि राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Rajasthan Schools Reopen: शुरू हो रहीं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

राजस्थान में कोरोना के केस घटने के बाद 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू करने का बड़ा फैसला किया है। ये परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। सरकार ने विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। वहीं स्कूल खुलने का अपडेट यह है कि कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां भी 10 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। सरकार के समक्ष नगरीय क्षेत्रों के स्कूलों में एक फरवरी से कक्षा 10 से 12 तक तथा 10 फरवरी से कक्षा 6 से 9 तक की शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने प्रस्ताव रखा गया है।

Schools Reopen in Delhi: दिल्ली में स्कूल खोलने पर अभी फैसला नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी स्कूल खोलने का फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल इस संबंध में जल्द बड़ी बैठक कर सकते हैं। तब तक ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। इसी तरह यूपी में 15 फरवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

स्कूल खोलने के लिए सरकारों पर बढ़ रहा दबाव

केंद्र सरकार सभी कोविड -19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शारीरिक कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है। वायरस के नए ओमाइक्रोन संस्करण के सामने आने के बाद फिजिकल कक्षाओं के लिए देश के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कोरोनो वायरस महामारी के कारण, छात्र लगभग दो वर्षों से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। जैसा कि माता-पिता स्कूलों को खोलने की मांग कर रहे हैं, केंद्र सरकार सभी कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img