Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

सीएम के कारकेड में घुसी सुरक्षाकर्मी की कार, आरक्षक लाइन अटैच

​भोपाल। राजधानी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 10 बजे स्टेट हैंगर के पास सीएम के कारकेड (काफिले) में सुरक्षा ड्यूटी पर ही तैनात एक आरक्षक की कार अचानक घुस गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोहेफिजा पुलिस ने आरक्षक को हिरासत में लिया और बाद में उसे लाइन अटैच कर दिया गया। पुलिस ने इस लापरवाही पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

​जानकारी के मुताबिक, आरक्षक शैलेश अवस्थी की ड्यूटी वीआईपी सुरक्षा में लगी थी। मुख्यमंत्री जब लखनऊ से भोपाल लौटे, तब स्टेट हैंगर के पास यह घटना हुई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार को रुकवाया। शुरुआती जांच में आरक्षक के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। पूछताछ में आरक्षक ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से लगातार ड्यूटी पर था और खाना न खाने के कारण देर रात घर लौटने की जल्दी में अनजाने में कारकेड रूट पर आ गया। वह पिछले 10 साल से वीआईपी ड्यूटी में तैनात है।

​बड़ा सवाल: वीआईपी मूवमेंट का सुरक्षा प्रोटोकॉल पहले से तय होता है। ऐसे में सुरक्षा में तैनात जिम्मेदार पुलिसकर्मी द्वारा ही इस नियम का उल्लंघन करना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img