Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

गांधी मेडिकल कॉलेज: NSUI ने खोला मोर्चा, नर्सिंग कॉलेज में अवैध कब्जे और छात्राओं के उत्पीड़न का आरोप

​भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) के नर्सिंग कॉलेज में गंभीर अनियमितताओं और छात्राओं के मानसिक उत्पीड़न का मामला उठाया है। संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

​NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर का आरोप है कि कॉलेज की प्रभारी प्रोफेसर एवं स्टाफ नर्स रजनी नायर ने लंबे समय से कॉलेज भवन के दो महत्वपूर्ण कमरों पर अवैध कब्जा कर रखा है। इन कमरों का उपयोग निजी काम के लिए होने के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालात इतने खराब हैं कि ‘पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष’ की कक्षाएं अब कॉलेज के बजाय हॉस्टल के मनोरंजन कक्ष (रिक्रिएशन रूम) में चलानी पड़ रही हैं।

​छात्राओं का कहना है कि मनोरंजन कक्ष में पढ़ाई का माहौल नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। आरोप यह भी है कि प्रबंधन से शिकायत करने पर छात्राओं को आंतरिक परीक्षाओं में फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकियां दी जा रही हैं। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध कब्जे वाले कमरे जल्द खाली कराकर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img