Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

विदिशा: आरक्षक पर युवक को पीटने और अमानवीय कृत्य का आरोप, मामला दर्ज

विदिशा। भैंस चोरी की शिकायत लेकर आए एक युवक के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का गंभीर मामला सामने आया है। रायसेन जिले के संग्रामपुर निवासी पीड़ित उधम सिंह अहिरवार की शिकायत पर कोतवाली थाने में तैनात आरक्षक दीपक गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

​पीड़ित के अनुसार, सोमवार को वह अपनी चोरी हुई भैंसों की तलाश में विदिशा के पशु बाजार आया था। इसी दौरान डायल 112 पर तैनात आरक्षक दीपक गुर्जर से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि आरक्षक उसे थाने ले गया, जहाँ उसके साथ बर्बरता से मारपीट की गई और अमानवीय कृत्य का प्रयास किया गया।

​गुरुवार को इस घटना के विरोध में अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि आरोपी आरक्षक दीपक गुर्जर को तत्काल प्रभाव से थाने से हटा दिया गया है। आजाक्स (AJAKS) थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img