Friday, February 27, 2026
28.4 C
Bhopal

सनसनीखेज खुलासा: हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला का हत्यारा कोई और नहीं, खुद उसकी पत्नी निकली

मंदसौर | सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजनी गांव में हुए चर्चित वाहिद उर्फ भय्यू लाला हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। विशेष जांच दल (SIT) के खुलासे ने सबको चौंका दिया है—कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि उसकी पत्नी रुखसाना द्वारा चलाई गई गोली से हुई थी।

विवाद के बाद मारी थी गोली

​एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया कि 18 फरवरी को पुलिस दबिश के बाद घर में पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी। गुस्से में आकर रुखसाना ने 3.2 एमएम की पिस्टल से भय्यू लाला के कान के पीछे गोली मार दी, जो आंख के पास से पार हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार ने पहले इसे ‘दम घुटने से मौत’ का रूप देने की कोशिश की थी और पुलिस पर ही आरोप मढ़े थे।

बंकर में मिले खून के धब्बे

​जांच में पुलिस को घर के अंदर बिस्तर पेटी के नीचे एक सीमेंट से बना गुप्त बंकर मिला है। इसी बंकर में आरोपी छिपे रहते थे। SIT को वहां से खून के निशान और बाल मिले हैं, जो हत्या की गवाही दे रहे हैं।

साक्ष्य मिटाने वाले दो गिरफ्तार, पत्नी फरार

​हत्या के बाद सबूत मिटाने और खून साफ करने के आरोप में पुलिस ने दो करीबियों को गिरफ्तार किया है:

  • सलमान खान: रुखसाना की बहन का लड़का (जिसने पिस्टल छिपाई)।
  • बबलू खान: मृतक का साला।

“पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और 20 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद यह साफ हो गया कि हत्या पत्नी ने ही की है। मुख्य आरोपी रुखसाना फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में तीन टीमें जुटी हैं।”

हेमलता कुरील, एडिशनल एसपी

​पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल बरामद कर ली है और फरार रुखसाना पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Hot this week

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

Topics

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img