Monday, April 13, 2026
36.3 C
Bhopal

स्पा सेंटर्स की आड़ में सेक्स रैकेट

ग्वालियर में रविवार की शाम पुलिस ने सिटी सेंटर जैसे पॉश इलाकों में दो स्पा सेंटर पर रेड की है। दोनों स्पा सेंटर से 7 युवतियां और चार युवक कमरों में आपत्तिजनक अवस्था में मिले हैं। ब्लैक पर्ल और एसएस आयुर्वेदा मसाज एंड स्पा सेंटर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एएसपी विदिता डागर के नेतृत्व में यह छापामार कार्रवाई की है।

पुलिस ने स्पा सेंटर में मिली लड़कियों और लड़कों को महिला थाना पहुंचाया है। लड़कियां अन्य शहरों, प्रदेश की बताई जा रही हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पता लगा है कि एक पुरुष और महिला दोनों स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रही थी। जिस पर दोनों स्पा सेंटर के संचालक पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

शहर की एएसपी विदिता डागर ने बताया कि पुलिस लगातार स्पा सेंटर व मसाज पार्लर पर चेकिंग कर रही थी। इसी सिलसिले में रविवार शाम को सूचना मिली थी कि सिटी सेंटर कैलाश विहार में चिरायु हॉस्पिटल के पास ब्लैक पर्ल स्पा सेंटर व एसएस आयुर्वेदा स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। लगातार यहां अलग-अलग लड़कियां व लड़के देखे जा रहे हैं। जिस पर डीएसपी महिला सेल शिखा सोनी, सीएसपी हिना खान, टीआई इंदरगंज दीप्ति तोमर, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर दोनों स्पा सेंटर पर एक साथ दबिश दी गई।

पुलिस की टीम जब सिटी सेंटर जैसे पॉश इलाके में इन स्पा सेंटर के अंदर पहुंची तो यहां का अलग ही नजारा था। यहां ब्लैक पर्ल स्पा सेंटर में अंदर कमरे में एक युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले हैं। जबकि पास ही के रूम में एक अन्य युवती भी बैठी मिली।

इसी तरह से एसएस आयुर्वेदा में भी लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में बेड पर मिले। पुलिस ने पहले अपना एक व्यक्ति कस्टमर बनाकर वहां भेजा था, जब उससे डील हो गई और यकीन हो गया कि अंदर अनैतिक देह व्यापार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, उसके बाद पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस ने मौके से पकड़े गए सभी युवक-युवतियों को महिला थाना पहुंचाया है।

ब्लैक पर्ल स्पा सेंटर से तीन युवती-दो युवक पकड़े जब पुलिस सिटी सेंटर में संचालित ब्लैक पर्ल स्पा सेंटर में पहुंची तो यहां एक रूम में युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। यहां से पुलिस ने तीन युवतियां, दो युवक पकड़े हैं। इसमें एक युवक और एक युवती मैनेजर हैं, जो यह स्पा सेंटर संचालित करा रहे थे, जबकि दो युवतियां कॉल गर्ल हैं, जबकि एक युवक कस्टमर है, जो मसाज सेंटर की आड़ में सेक्ट रैकेट की सर्विस लेने आया था। पुलिस को स्पा सेंटर के रूम व काउंटर पर आपत्ति जनक सामग्री मिली है।

एसएस आयुर्वेदा मसाज एंड स्पा सेंटर में चार युवती, दो युवक मिले जब पुलिस की टीम एसएस आयुर्वेदा मसाज एंड स्पा सेंटर पहुंची तो यहां एक और बोर्ड लगा मिला, जिस पर एसएस आयुर्वेदा फैमिली सैलून व स्पा सेंटर लिखा था। यहां पुलिस अंदर पहुंची तो यहां से चार युवतियां, 2 युवक मिले। इसमें भी एक युवक और एक युवती स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित करने वाले मैनेजर हैं। यहां से पुलिस को काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही अनैतिक गतिविधियां होती मिली हैं।

दो हजार से पांच हजार तक की सेवा पकड़े गए स्पा सेंटर के मैनेजरों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जब पूछताछ की है, जिस पर पता लगा है कि यहां दो हजार से लेकर पांच हजार रुपए तक में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट की सुविधा दी जा रही थी। लड़की की उम्र जितनी कम होती थी, सर्विस चार्ज उतना ज्यादा होता था।

पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, ग्वालियर, टीकमगढ़, मुरैना की हैं

स्पा सेंटर से पकड़ी गई युवतियों के बारे में पता लगा है कि इनमें ज्यादातर लड़कियां दिल्ली, यूपी और एमपी के टीकमगढ़, मुरैना व ग्वालियर के शहरों से आई हैं। इनको एक एजेंट ने यहां भेजा था। युवतियों को हर दिन के हिसाब से पैसा दिया जाता था। इसमें कई लड़कियां ऐसी भी हैं, जिनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। युवतियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

एएसपी विदिता डागर ने बताया

सिटी सेंटर में ब्लैक पर्ल और एसएस आयुर्वेदा स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। ब्लैक पर्ल से तीन युवती, दो युवक और एसएस आयुर्वेदा से चार युवतियां और दो युवक मिले हैं। इनमें दो युवक और दो युवतियां स्पा सेंटर संचालित करने वाले हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

​मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला चौक...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img