Wednesday, March 11, 2026
22.3 C
Bhopal

दुकानदार ने पत्नी के सामने अंकल कहा, कस्टमर ने पीटा

भोपाल के जाटखेड़ी में कस्टमर की पत्नी के सामने उसे अंकल बोलने दुकानदार को महंगा पड़ गया। अंकल बोलने से गुस्साए युवक ने दुकानदार को पीट दिया। शास्त्री फैशन शॉप के संचालक विशाल शास्त्री के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। कस्टमर ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ दुकान में घुसकर विशाल को बाहर निकाला।

इसके बाद सरेराह उसे डंडे और बेल्ट से पीटने लगे। बीच बचाव करने आई एक महिला पर भी हमलावरों ने बेल्ट से वार किया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामले में मिसरोद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

4 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

साड़ी खरीदने पत्नी के साथ पहुंचा था युवक विशाल शास्त्री ने बताया कि रोहित रिछारिया नाम का व्यक्ति शनिवार दोपहर को दुकान में पत्नी और एक बच्ची के साथ साड़ी खरीदने आया था। आमतौर पर कस्टमर से उसकी रेंज पूछी जाती है। मैंने भी रोहित से रेंज पूछी। उसने कहा कि एक हजार रुपए तक की साड़ी दिखा दो।

अंकल बोलने पर बहस, थोड़ी देर बाद पीटा हजार रुपए तक की साड़ियां दिखाने पर उसे पसंद नहीं आई। उसने कहा कि ऊंची रेंज में भी दिखा दो, हमें ऐसा-वैसा मत समझो। तब मैंने उसे जवाब दिया कि अंकल मैं आपको ऐसा-वैसा नहीं समझ रहा हूं। अंकल बोलते ही वो नाराज हो गया और बहस करने लगा।

कुछ समय बाद दुकान से वह चला गया। पत्नी-बच्ची को छोड़ने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा युवकों के साथ लौटा। दुकान से घसीटकर सभी युवक विशाल को बाहर ले गए। सड़क पर लाने के बाद सभी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपी हाथ में डंडे, बेल्ट और पाइप लिए हुए थे।

बीच बचाव करने आई महिला से भी मारपीट वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी विशाल को पीट रहे हैं। इसी दौरान एक महिला उसे बचाने की कोशिश करती है। इस दौरान एक युवक ने महिला को भी बेल्ट से मारा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान रोहित रिछारिया और माखन सिंह के रूप में की गई है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img