Thursday, May 14, 2026
41.1 C
Bhopal

इंदौर से भोपाल मायके गई पत्नी वापस नहीं लौटी : पति ने एसिड पीकर दी जान

इंदौर के खजराना इलाके में एक मैकेनिक ने 2 दिन पहले एसिड पी लिया। उसे इलाज के लिए एमवाय में भर्ती कराया गया। यहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले मे मर्ग कायम किया है। जानकारी की मुताबिक मृतक की पत्नी अपने मायके भोपाल में है। जो वापस नही आ रही। इसी बात को लेकर उनकी मैसेज पर कहासुनी हुई। जिसके बाद उसने गैरेज से आकर यह कदम उठा लिया।

खजराना पुलिस के मुताबिक, फारुख(27) निवासी सांई बाग कॉलोनी ने अपने घर में शुक्रवार शाम एसिड पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे एमवाय अस्पताल लेकर। यहां फारूख ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बताया कि फारुख पेशे से मैकेनिक है। उसकी पत्नी सबा पिछले तीन माह से मायके भोपाल में है। जो वापस नही आ रही। इस बात को लेकर भाई तनाव में था।

कुछ दिन पहले वह मां के साथ भोपाल गए थे। लेकिन सबा ने ससुराल आने से इनकार कर दिया। दो दिन पहले मोबाइल पर मैसेज में उनके बीच में विवाद हुआ। इसके बाद फारुख जब गैरेज से घर आया तो एसिड खरीदकर अपने साथ लाया और उसे पी गया।

फारुख के परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी तीन बेटियां है। सबा तीसरी डिलेवरी के लिये अपने मायके गई थी। लेकिन ससुर और अन्य लोग उसे आने नही दे रहे थे। उन्होंने फारुख पर शराब पीने के आरोप लगाए थे। पहले भी एक बार सबा इसी तरह से घर छोड़कर चली गई थी।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img