Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

हिंदू छात्राओं से रेप-ब्लैकमेलिंग केस में SIT तलब

भोपाल के प्राइवेट कॉलेज की हिंदू छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है। रविवार को महिला आयोग की टीम ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

केस की जांच कर रही एसआईटी के अधिकारियों को तलब किया गया। बताया जा रहा है कि भोपाल के होटल रेडिसन में महिला आयोग की टीम और पुलिस अधिकारियों के बीच इस केस को लेकर चर्चा हुई। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम बाग सेवनिया थाने भी पहुंची।

टीम पीड़िताओं से भी कर सकती है मुलाकात अगले 3 दिन तक राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भोपाल में ही रहेगी। केस से जुड़े सभी पक्षों को सुना जाएगा। आयोग की टीम रेप पीड़िताओं और उनके परिजन से भी मुलाकात कर चर्चा कर सकती है।

सुनिश्चित किया जाएगा पीड़िताओं को न्याय मिले महिला आयोग की टीम सभी पक्षों को जरूरी सुझाव भी देगी। आयोग सुनिश्चित करेगा कि पीड़ितों को न्याय मिले और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस की अब तक की कार्रवाई का स्टेटस भी टीम लेगी।

जमीनी हकीकत समझने भोपाल आई टीम इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर, हाईकोर्ट की वकील निर्मला नायक सहित तीन लोग मामले की जमीनी हकीकत समझने भोपाल आए हैं।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img