Friday, February 27, 2026
25.5 C
Bhopal

पिंजरे लगाकर परेशान, लेकिन नहीं फंसे सियार

भोपाल के बोरवान पार्क में सियारों को पकड़ने के लिए 2 दिन से 3 पिंजरे लगे हुए हैं, लेकिन सियार उनमें नहीं फंसे। दूसरी ओर, किसी अनहोनी की आशंका के चलते वन विभाग ने पार्क के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है। ऐसे करीब 5 हजार लोगों का घूमना बंद हो गया। रविवार सुबह भी सैकड़ों लोग पार्क में घूमने पहुंचे तो उन्हें गेट पर ताला मिला।

बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) स्थित बोरवान पार्क करीब 175 एकड़ क्षेत्र में फैला है। लोगों के लिए यह सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे के बीच खोला जाता है। हर रोज 3 से 4 हजार लोग घूमने पहुंचते हैं, लेकिन पार्क में सियारों की मौजूदगी से उनका घूमना बंद हो गया। रविवार सुबह भी कई लोगों को वापस लौटना पड़ा। यहां पहुंचे दीपक वाधवानी, अखिलेश चेलानी, दिलीप ज्ञानचंदानी ने बताया कि पार्क बंद होने से हजारों लोग मॉनिंग और इवनिंग वॉक नहीं कर पा रहे हैं। वन विभाग पार्क को बंद न करें, बल्कि लोगों को घूमने दें। 4-5 की संख्या में लोगों को जाने दें।

रविवार सुबह बोरवान पार्क के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। इससे लोग यहां नहीं घूम सके।

रविवार सुबह बोरवान पार्क के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। इससे लोग यहां नहीं घूम सके।

पिंजरे में नहीं फंस रहे सियार बता दें कि बुधवार को पार्क में मॉनिंग वॉक पर गए लोगों ने सियारों का झुंड देखा था। तभी से वन विभाग की क्रैक टीम यहां मौजूद है। शुक्रवार को यहां 3 पिंजरे लगाए गए थे। ताकि, सियारों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके, लेकिन अब तक एक भी सियार पिंजरे में नहीं फंसा है। हालांकि, दो दिन से सियार पार्क में दिखाई भी नहीं दिए। ऐसे में एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि सियार पार्क के पीछे तालाब की ओर से जंगल की ओर निकल गए होंगे।

सियारों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने यहां 3 पिंजरे लगाए हैं।

सियारों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने यहां 3 पिंजरे लगाए हैं।

5-6 की संख्या में ही रहते हैं सियार डीएफओ आलोक पाठक ने बताया, अमूमन सियार 5 से 6 की संख्या के झुंड में ही रहते हैं, लेकिन बोरवान पार्क में इनकी संख्या करीब 15 है। बड़ा तालाब में पानी अधिक होने से वे पार्क में आ गए।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img