Friday, February 20, 2026
22.5 C
Bhopal

13 दिन…3 पिंजरे, लेकिन नहीं फंसे सियार

भोपाल के बोरवान पार्क में लगे 3 पिंजरों में 13 दिन बाद भी सियार नहीं फंसे हैं। ऐसे में अनुमान है कि सियार बड़ा तालाब से होकर पार्क से बाहर निकल गए हैं। इसलिए 15 दिन के बाद बोरवान पार्क 1 घंटे के लिए खोल दिया गया है। सुबह 7 से 8 बजे तक लोग पार्क में वॉक कर सकेंगे। पार्क के गेट पर ताला लगा होने से 4 हजार लोगों का घूमना बंद हो गया था।

बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) स्थित बोरवान पार्क करीब 175 एकड़ क्षेत्र में फैला है। पहले लोगों के लिए यह सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे के बीच खोला जाता है। हर रोज 3 से 4 हजार लोग घूमने पहुंचते थे, लेकिन 11 सितंबर की सुबह पार्क में सियारों की मौजूदगी से उनका घूमना बंद हो गया था। हजारों लोग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक नहीं कर पा रहे थे। दूसरी ओर, वन विभाग ने सियारों को पकड़ने के लिए 3 पिंजरे भी लगाए थे।

पिंजरे में नहीं फंस रहे सियार बता दें कि 11 सितंबर को पार्क में मॉनिंग वॉक पर गए लोगों ने सियारों का झुंड देखा था। तभी से वन विभाग की क्रैक टीम यहां मौजूद है। 13 सितंबर को यहां 3 पिंजरे लगाए गए थे। ताकि, सियारों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके, लेकिन अब तक एक भी सियार पिंजरे में नहीं फंसा है। हालांकि, बाद में सियार भी पार्क में दिखाई भी नहीं दिए। ऐसे में एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि सियार पार्क के पीछे तालाब की ओर से जंगल की ओर निकल गए होंगे।

Hot this week

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img