Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

गंध-स्वाद गायब, बुखार-सांस की तकलीफ, वायरल बनकर लौट रहा कोरोना

कोविड-19 एक बार फिर वापस लौट आया है। कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीजों की संख्या फिर से बढ़ रही है। मुंबई और इंदौर में कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत के बीच भोपाल भी इस खतरे से अछूता नहीं है। राजधानी के रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट की ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं।

संस्थान के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग शर्मा बताते हैं कि इन मरीजों में बुखार, गंध-स्वाद का चले जाना, बदन दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। यह लक्षण 2020 की कोविड लहर की याद दिलाते हैं। हालांकि, बीमारी 7 से 10 दिन में ठीक भी हो रही है। कुछ मरीजों को जरूर भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।

कोरोना वायरस का एक सब वैरिएंट जेएन.1 देश में तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आरटी पीसीआर जांच की सुविधा सरकारी अस्पतालों में मौजूद है। संदेह होने पर मरीज जांच करा सकते हैं।

जेपी की ओपीडी में 30% इजाफा जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह सोमवार को 30 प्रतिशत मरीज ज्यादा आए। बुखार, फेफड़ों में संक्रमण, उल्टी-दस्त, पेट दर्द के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं।

मरीजों के लक्षण बता रहे बीमारी का हाल

  • साकेत नगर निवासी 18 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटने के बाद बुखार, बदन दर्द और गंध न आने की शिकायत के साथ मिरेकल अस्पताल पहुंचा। लक्षणों के आधार पर उसका इलाज किया जा रहा है।
  • जवाहर चौक निवासी 53 वर्षीय महिला को 5 दिन तक कोई स्वाद और गंध महसूस नहीं हुआ। घर पर ही रैपिड टेस्ट किया। रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि उनके लक्षण पूरी तरह कोविड जैसे हैं।

क्या जेएन.1 खतरनाक है

  • यह तेजी से फैलता है, लेकिन इसके लक्षण आमतौर पर हल्के हैं।
  • यह उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है जिन्हें वैक्सीन लगी हो या पहले कोविड हो चुका हो।
  • डब्लूएचओ और भारत सरकार ने इसे “वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट” की श्रेणी में रखा है, यानी इस पर नजर रखी जा रही है। लेकिन यह फिलहाल बहुत गंभीर नहीं है।

जेएन.1 के लक्षण

  • बुखार या ठंड लगना
  • गले में खराश
  • खांसी
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • गंध और स्वाद की कमी (कुछ मामलों में)
  • उल्टी-दस्त, पेट दर्द (कुछ मरीजों में ये लक्षण भी सामने आ रहे हैं)

यह सावधानियां जरूरी:

  • मास्क पहनें, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में।
  • हाथों की सफाई बार-बार करें।
  • धूल और प्रदूषण से बचें।
  • इन्हेलर या दवाएं समय पर लें (यदि पहले से अस्थमा, सीओपीडी के मरीज हैं)।
  • डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें, अगर गंध या स्वाद चला जाए, उल्टी-दस्त हो या सांस लेने में तकलीफ हो।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img