Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

डीपीसी ऑडियो मामले में प्रभारी मंत्री से मिले जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

भोपाल जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ओपी शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने भी नाराजगी जताई है। उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर ने कहा कि जिले में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता दिलाने को लेकर बड़े स्तर पर लेन-देन हुआ है। रुपए के लेन-देन वाली कॉल रिकॉर्डिंग इसका सबूत है। डीपीसी को तुरंत हटाया जाना चाहिए।

इसे लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि नौरंग सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष जाट और सदस्य मेहर ने जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप से भी मुलाकात की। उपाध्यक्ष जाट ने बताया कि प्रभारी मंत्री को पत्र सौंपकर डीपीसी को तुरंत हटाने की मांग की है। साथ ही इस मामले में कलेक्टर स्तर पर जांच कराने की भी बात कही है। ताकि, इस मामले में और कौन-कौन संलिप्त है, उनके चेहरे उजागर हो सके।

तीन दिन पहले सामने आ चुका ऑडियो बता दें कि तीन दिन पहले डीपीसी शर्मा और उनके अधीनस्थ सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) वीरेंद्र चौरसिया के बीच रुपयों के लेन-देन की बातचीत का ऑडियो सामने आया था। हालांकि, डीपीसी शर्मा ने राशि लेन-देन को लेकर अपनी बात कही है। उनका कहना था कि ‘ऑडियो में मेरी ही आवाज है। जिन पैसों की बात हो रही है, वो सरकारी राशि है, जो एडवांस के रूप में कर्मचारी वीरेंद्र चौरसिया को दी गई थी। मैं उसी को लौटाने की बात कह रहा हूं।’ इस संबंध में मंगलवार को भी शर्मा से बात की गई। उन्होंने जनसुनवाई में होने की बात कही।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img