Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

भोपाल में लग्जरी कार से तस्करी:1.57 लाख की अवैध शराब के साथ घेराबंदी कर पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

भोपाल की मिसरोद पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से 1.57 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। युवक लग्जरी कार से शराब खपाने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

लग्जरी कार से अवैध शराब की तस्करी

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि मंडीदीप तरफ से सफेद रंग की सुजुकी ब्रेजा कार क्रमांक UP32/HT-2786 अवैध शराब लेकर भोपाल तरफ आ रही है। सूचना के बाद चौकी 11 मील के सामने रोड में नाकाबंदी कर कार चालक को रोका, कार में दो युवक बैठे हुए थे। चालक सीट के बगल मे बैठे व्यक्ति प्रताप अगीजा के पैरों के नीचे पॉलिथीन में कुछ सामान रखा था। जिसे खोलकर देखा तो अंग्रेजी शराब 24 बोतल रखी मिली। कार के पीछे की सीट एवं डिक्की को खुलवाकर देखा तो डिक्की में पॉलिथीन के अंदर रखे कागज के गत्ते की कुल 12 पेटी रखी मिली। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 1.57 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानिये कौन हैं आरोपी

  • चन्दन जुगानी पिता सुन्दरलाल उम्र 32 साल निवासी म.न. 06 महिला आश्रम के पास सिंधी कालोनी ग्वालटोली नर्मदापुरम। फिलहाल मकान नंबर 06 सुमित्रा परिसर फेस-2 कोलार रोड।
  • प्रताप अगीजा पिता तेजचन्द्र अगीजा उम्र 38 साल निवासी म.न. 10 चन्द्रा होम्स फेस-3 कोलार रोड।

Hot this week

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img