Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

CM बोले- स्थानीय शिल्पकारों से खरीदें दीया-बाती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर स्थानीय स्तर पर दीये-बाती तैयार करने वाले छोटे उद्यमियों से खरीदी करने के लिए प्रदेश के लोगों से अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मैं भी बाजार जाकर स्थानीय उत्पाद खरीदूंगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पथ विक्रेताओं से सामान खरीदकर गरीबों की दीपावली रोशन करें। लोगों से आग्रह है कि दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदें। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सभी के मन में वोकल फॉर लोकल का भाव रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सभी को वोकल फॉर लोकल के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने कहा कि दीया-बाती बनाने वालों, साफ-सफाई व श्रृंगार की सामग्री बनाने वालों और ऐसी ही गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर लगे व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलकर दीपावली पर्व के उत्साह और उल्लास का प्रकटीकरण होता है। भगवान श्रीराम ने भी सभी लोगों के साथ मिलकर सभी के कल्याण की कामना के साथ अपना राज्य चलाया।

CM ने कहा- सबके जीवन में दीपावली का आनंद हो

प्रधानमंत्री मोदी स्थानीय सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित करते हैं। हम सबका यह सामूहिक प्रयास हो कि गरीब और मजदूर परिवार का कोई भी सदस्य भूखा न रहे, सबके जीवन में दीपावली का आनंद हो, हम सामूहिक दायित्व के रूप में दीपावली का पर्व मनाएं। सभी के जीवन में श्री महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img