Thursday, February 12, 2026
16.9 C
Bhopal

पिता की दवाईयां लेकर आ रहे बेटे की मौत

भोपाल के लालघाटी पर बुलेट की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बीमार पिता की दवाइयां लेकर हॉस्पिटल की ओर जा रहा था। मृतक युवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

टक्कर मारने वाली बुलेट को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बुलेट सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। हादसा बुधवार की शाम का है। गुरुवार की सुबह एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक की पहचान सुरेंद्र रजक (26) के रूप में हुई। वह मालीपुरा पीरगेट का रहने वाला था और एक ज्वैलरी शाप में काम करता था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके पिता कंछेदी रजक की तबीयत खराब है और वे मालीपुरा चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हार्ट संबंधी इंजेक्शन की जरूरत थी।

स्टॉफ द्वारा सुरेंद्र को बताया कि यह इंजेक्शन अस्पताल में नहीं है। भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल में ही यह इंजेक्शन मिलेगा। युवक इंजेक्शन और दवा लेकर भैंसाखेड़ी से पुराने शहर की ओर लौट रहा था।

ब्रिज पर रांग साइट चल रहा था युवक

कोहेफिजा थाने के प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि पिता के पास दवाई जल्दी पहुंचाने की हड़बड़ाहट में सुरेंद्र रांग साइड से लालघाटी ब्रिज चढ़ गया, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र के सिर में चोट आई थी।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया था अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। सुरेंद्र कर्फ्यू वाली माता मंदिर के पास का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी थी। दूसरे घायल की हालत अभी बयान देने लायक नहीं है। हादसा कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img