Tuesday, February 17, 2026
18.3 C
Bhopal

संपत्ति के लालच में बेटे की शर्मनाक हरकत

जबलपुर में एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां संपत्ति के लालच में उसने ना सिर्फ अपनी बुजुर्ग मां को दुकान से धक्का देकर बाहर निकाल दिया, बल्कि छोटी बहन के साथ भी सरेराह मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपनी बहन को पीटते हुए नजर आ रहा है।

मां-बेटे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद

लार्ड गंज निवासी रीति गुप्ता ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां सुगंधी गुप्ता रानीताल के पास स्थित पुश्तैनी दुकान में बैठती थीं। लेकिन उनका बेटा मनीष गुप्ता संपत्ति हथियाने के इरादे से उनकी दुकानदारी बंद करवाना चाहता था। आरोप है कि मनीष ने 26 अगस्त 2024 को अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपनी बेटी रीति गुप्ता के घर रहने लगीं।

बहन बचाव में पहुंची तो भाई ने की मारपीट

रीति गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने अपनी मां को बचाने के लिए दुकान पहुंचकर विरोध किया, तो उनके भाई ने बीच सड़क पर उनके साथ मारपीट की।

लार्ड गंज थाना पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। एसआई रामकुमार ने बताया कि यह विवाद संपत्ति को लेकर हुआ है। रीति गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img