Sunday, April 12, 2026
38.1 C
Bhopal

कार्बाइड गन के उपयोग पर प्रतिबंध सख्ती से लागू करें

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कमिश्नर तथा कलेक्टर्स से कहा है कि प्रदेश में कार्बाइड गन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसलिए अधिकारी ध्यान रखें कि इसका उपयोग कहीं न हो। त्यौहारों और वैवाहिक कार्यक्रमों में खासतौर पर इसके लिए निगरानी कराएं ताकि किसी तरह के नुकसान की स्थिति न बने। कार्बाइड गन की बिना लाइसेंस के बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। इसके विक्रय और भण्डारण पर प्रतिबंध लगाएं।

सीएस जैन ने ये बातें शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई बैठक में दिए। मुख्य सचिव जैन ने बैठक में कार्बाइड गन से पीड़ितों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्बाइड गन का उपयोग करते समय घायल हुए पीड़ितों को समुचित उपचार की सुविधा दें। उन्हें आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराएं। यदि आवश्यक हो तो गंभीर रोगी को एयर एम्बुलेंस की सहायता से बड़े अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था करें। इसके साथ-साथ कार्बाइड गन की बिना लाइसेंस के बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। इसके विक्रय और भण्डारण पर प्रतिबंध लगाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि त्यौहारों और विवाह समारोह में भी कार्बाइड गन का उपयोग प्रतिबंधित करें। विस्फोटक बिक्री के लाइसेंस धारकों की दुकानों और गोदाम का निरीक्षण करके अवैध रूप से भंडारित कार्बाइड गन तथा अन्य विस्फोटकों के पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

Hot this week

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img