आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

हड़ताल से भोपाल के कई इलाकों में कचरा नहीं उठा

राजधानी भोपाल के सफाईकर्मियों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इससे शहर के कई इलाकों से कचरा नहीं उठा है। सुबह से ही कर्मचारी कोलार, बैरागढ़, आरिफ नगर समेत कई इलाकों में इकट्‌ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। वहीं, उन्होंने कचरा प्लांटों पर गाड़ियां खड़ी कर दी। इससे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन भी नहीं हो पा रहा है। हड़ताल से इमरजेंसी सेवा जलप्रदाय और फायर को दूर रखा गया है। हालांकि, जो संगठन हड़ताल में शामिल नहीं है, वे काम कर रहे हैं। इधर, हड़ताल के दौरान जोन-15 के AHO (सहायक स्वास्थ्य अधिकारी) का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कर्मचारियों को गालियां देते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर कर्मचारी नेता और कर्मचारी नाराज हैं। वे एएचओ का पुतला जलाने की तैयारी कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770