Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

बड़ा तालाब में युवक के पेशाब करने का VIDEO

भोपाल के वीआईपी रोड से एक युवक के बड़ा तालाब में पेशाब करने का वीडियो सामने आया है। 42 सेकंड के वीडियो में युवक मोबाइल पर बात करते हुए पेशाब करते नजर आ रहा है। उसकी इस हरकत का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामला गुरुवार रात का है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम कार के नंबर के जरिए उस युवक तक पहुंची और 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं, एफआईआर के लिए थाने में आवेदन भी दिया है।

सीहोर का रहने वाला है युवक निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के संज्ञान में ये मामला शुक्रवार सुबह आया। इसके बाद निगम की टीम ने कार के नंबर के जरिए युवक की जानकारी जुटाई। कार मालिक सीहोर का रहने वाला अमित कुमार है। इस मामले में निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने कोहेफिजा थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कार मालिक बोला- किसी और को दी थी कार कार मालिक अमित ने निगम टीम को बताया कि 26 सितंबर को उसने किसी और को कार चलाने के लिए दी थी।

कार के नंबर के जरिए नगर निगम की टीम कार मालिक तक पहुंची और 5 हजार जुर्माना किया

सांसद आलोक शर्मा ने भी नाराजगी जताई सार्वजनिक स्थान पर टायलेट करने वाले शरारती तत्व की शर्मनाक हरकत को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गौरवशाली और महान राजा भोज की प्रतिमा के सामने खुले में गंदगी (टायलेट) करने वाले युवक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img