Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई

भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर शुक्रवार को फिर बड़ी कार्रवाई हुई। नीलबड़ इलाके के रोलूखेड़ी में कॉलोनी के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। यहां ‘गोकुल ग्रीन’ के नाम से कॉलोनी काटी जा रही थी। जेसीबी से सड़क और गेट तोड़े गए।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। जानकारी के अनुसार, रोलूखेड़ी में अर्जुन सिंगरोले, महेश सिंगरोले एवं सोनू शर्मा द्वारा गोकुल ग्रीन नाम से अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। इसमें कार्रवाई करते हुए गेट और सरकारी नाले पर बनी सड़क को तोड़ दिया गया।

आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

एसडीएम सोनकिया ने बताया, आगे भी अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनियों को चिंह्नित किया गया है।

पहले भी हो चुकी कार्रवाई

इससे पहले नीलबड़ में कृषि भूमि पर बिना अनुमति के काटी जा रही दो कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई हुई थी। गोल्डन पार्क कॉलोनी और सिद्धी विनायक फेज-2 में जेसीबी से सड़क और गेट तोड़ दिए गए थे। ग्राम सेमरी बाज्यफत में अवैध कॉलोनी ‘वाटिका’ के मुख्य द्वार को तोड़ा गया और पक्की सड़क को उखाड़ दिया गया था। ग्राम छापरी में सिद्धी विनायक कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई। यहां भी गेट और सड़क को तोड़ा गया था।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img