Wednesday, June 17, 2026
36.4 C
Bhopal

बहू ने सास को पीटा, VIDEO:कई थप्पड़ और घूंसे मारे, आंख-नाक से खून आया; बेटा चिल्लाता रहा

गोरखपुर में बहू ने 78 साल की सास को पीटा। सास के चेहरे और आंख पर कई थप्पड़ और घूंसे मारे। बाल और कपड़े पकड़कर घसीटा। सास के आंख और नाक से खून आ गया। घटना पर बहू ने कहा- ये वीडियो आधा है। पहले मुझे पीटा गया था, मैंने अपने बचाव में हाथ उठाया था।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला अपनी सास को पीटती दिख रही है। इस दौरान एक युवक चिल्ला रहा है- मां को मार रही है, मुझे भी मारा पीटा। मां का मुंह फोड़ दिया। मां के मुंह से खून निकल रहा है। ससुर की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला 29 जून का कैंट थाना क्षेत्र के शिवपुर का है। वीडियो आज सामने आया है।

पहले देखिए 2 तस्वीरें…

अब पढ़िए पूरा मामला…

शिवपुर के दिनेश चंद्र जायसवाल ने बताया- मेरे बेटे दुर्गेश की पत्नी निहारिका मेरी पत्नी शकुंतला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है। मेरी बुजुर्ग पत्नी शकुंतला बीमार रहती है। उसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। मेरी बहू बार-बार लड़ती झगड़ती रहती है।

29 जून को बहू निहारिका अपने मायके कुशीनगर से आई। बार-बार कह रही थी- तुम लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगी। जीवन भर जेल में सड़ जाओगे। इसके बाद मेरी पत्नी शकुंतला को पीटने लगी। इस दौरान पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसके घर में रहने से हम लोगों को जान का खतरा है।

मेरी बहू मायके वालों के चढ़ाने पर हम लोगों पर फर्जी केस करा सकती है। उससे हम लोगों पर जानमाल का भी खतरा बना हुआ है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

अब पढ़िए बहू ने क्या कहा…

बहू बोली- पति ने की है दो शादी बहू निहारिका ने कहा – 29 मई का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमे केवल एक पक्ष दिखाया गया है। ससुराल में शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। 29 मई की रात पहले पूरे परिवार ने मिलकर मुझे पीटा था। मजबूर होकर मैंने भी बचाव में हमला किया। इसके बाद मेरे कपड़े भी फाड़ दिए गए थे।

8 दिसंबर 2017 को मेरी कैंट क्षेत्र के दुर्गेश चंद्र जायसवाल से शादी हुई थी। दुर्गेश कई वर्ष से बैंकाक रहकर कमाते थे। शादी के कुछ साल बाद मुझे पता चला कि दुर्गेश ने बैंकाक में पहले से शादी कर रखी है। झूठ बोलकर मुझसे भी शादी की। वह बैंकाक से घर आए थे। तब मैंने उनका पासपोर्ट चेक किया। उसमे थाई वाइफ लिखा था।

इसके बाद उनके फेसबुक मैसेंजर से बैंकाक की महिला के साथ की फोटो मिली। कुछ फोटो में दोनों बिना कपड़ों के भी थे। वर्ष 2021 में कुशीनगर के कसया थाने में दो मुकदमे दर्ज कराए। दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी का।

12 जुलाई 2024 को पारिवारिक न्यायालय में समझौता हुआ। तय हुआ कि दुर्गेश पूरी ईमानदारी से परिवार के साथ रहेंगे। इसके बाद ससुराल आई। दुर्गेश के अंदर कोई बदलाव नहीं आया। अब ससुराल में पहले से भी अधिक मेरा उत्पीड़न होने लगा।

निहारिका ने आरोप लगाया- मेरे ससुर जिला न्यायालय में पेशकार थे। अब वह रिटायर हो चुके हैं। मेरे पति दो भाई हैं। दुर्गेश बड़े हैं। उनसे छोटा एक भाई हरिकेश है। वह भी उत्पीड़न करता है। निहारिका की एक 7 साल की बेटी भी है। वह मां के साथ ही कुशीनगर में रहती है।

थाना प्रभारी बोले- बढ़ सकती है धारा कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा- मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद शिकायत मिलने पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बुजुर्ग महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने पर केस में धारा बढ़ाई जा सकती है।

Hot this week

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img